कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की ये खबरें भी हैं, जानें कोरोना के राज्‍यवार आंकड़े

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की ये खबरें भी हैं, जानें कोरोना के राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 सौ के पार ही बना हुआ है। नए मरीजों की संख्‍या भी फ‍िर से 19 हजार के पार पहुंच गई है जो कि पिछले दो दिनों से 19 हजार से नीचे थी। हालांकि एक राहत की खबर ये है कि ठीक होने वाले और एक्टिव मरीजों का फासला बहुत बढ़ गया है। देश में 59 प्रतिशत से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि एक्टिव यानी अब भी बीमारी की चपेट में रहने वाले मरीजों की संख्‍या घट कर 37.5 प्रतिशत पर आ गई है। साथ ही मृतकों की संख्‍या भी कुल मरीजों के 3 प्रतिशत से नीचे आ गई है जो कि विश्‍व औसत से बहुत कम है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 226947 है। अभी तक 359859 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है और ये 59 प्रतिशत से ऊपर (59.51) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 38 प्रतिशत से नीचे (37.53) आ गई है। पिछले 20 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 22 प्रतिशत से अधिक हो गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 17834 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में करीब 3 प्रतिशत (2.96) को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 604641 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: 

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19148 नए मामले सामने आए हैं और 434 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 11881 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। बुधवार की सुबह तक देश में 18653 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना की जांच आज भी दो लाख के पार रही। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 29 हजार 588 टेस्‍ट हुए हैं। बुधवार की सुबह तक देश में कुल 88 लाख 26 हजार 585 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और गुरुवार की सुबह तक ये आंकड़ा 90 लाख 56 हजार 173 पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

गुरुवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 9 लाख 18 हजार 231 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 61 लाख 5 हजार 635 मरीज ठीक हो चुके हैं और 5 लाख 21 हजार 352 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 55.92 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.77 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3 प्रतिशत से कम है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

गुरुवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 434 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से 45.6 प्रतिशत अकेले महाराष्‍ट्र में और 84 प्रतिशत देश के 5 राज्‍यों में हुई हैं। सबसे अधिक 198 मौतें महाराष्‍ट्र में और उसके बाद तमिलनाडु में 63, दिल्‍ली में 61, उत्‍तरप्रदेश में 21 और गुजरात में 21 मौतें हुई हैं। शेष 16 प्रतिशत मौतें देश के अन्‍य 12 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से बंगाल में 15, मध्‍य प्रदेश में 9, राजस्‍थान में 8, कर्नाटक, तेलंगाना में 7-7, आंध्र प्रदेश में 6, पंजाब में 5, हरियाणा, जम्‍मू-कश्‍मीर में 4-4, बिहार में 3 और छत्‍तीसगढ़, गोवा में 1-1 मौतें हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में बुधवार से गुरुवार के बीच कोरोना के 19148 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें से 14161 नए मरीज सिर्फ 5 राज्‍यों में सामने आए हैं। महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में 5537 नए मरीज आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 3892, दिल्‍ली में 2442, कर्नाटक में 1272, तेलंगाना में 1018, गुजरात में 675, आंध्र प्रदेश में 657, बंगाल में 611, उत्‍तर प्रदेश में 564, असम में 355 और हरियाणा में 393 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी रातों रात नहीं बढ़ती, औषधि के साथ-साथ भोजन और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी

बच्चों को कम प्रभावित कर रहा है कोविड-19, जानें शोध में क्यों कही गई ये बात

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

8071

6988

193

15252

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

50

50

0

100

अरुणाचल प्रदेश

128

66

1

195

असम

2719

5851

12

8582

बिहार

2233

7946

70

10249

चंडीगढ़ 

73

367

6

446

छत्तीसगढ़

623

2303

14

2940

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

129

86

0

215

दिल्ली

27007

59992

2803

89802

गोवा

713

670

4

1387

गुजरात 

7335

24030

1867

33232

हरियाणा

4202

10499

240

14941

हिमाचल प्रदेश 

363

580

10

953

जम्मू एंड कश्मीर 

355

614

10

979

झारखंड

575

1931

15

2521

कर्नाटक

8198

8063

253

16514

केरल

2130

2439

24

4593

लद्दाख

295

694

1

990

मध्य प्रदेश 

2625

10655

581

13861

महाराष्ट्र 

79091

93154

8053

180298

मणिपुर

681

579

0

1260

मेघालय

9

42

1

52

मिजोरम

37

123

0

160

नागालैंड

291

168

0

459

ओडिशा

1938

5353

25

7316

पुडुचेरी

430

272

12

714

पंजाब

1652

3867

149

5668

राजस्थान

3317

14574

421

18312

सिक्किम

48

53

0

101

तमिलनाडु

39859

52926

1264

94049

तेलांगना

9008

8082

267

17357

त्रिपुरा

302

1093

1

1396

उत्तराखंड

589

2317

41

2947

उत्तर प्रदेश 

6709

16629

718

24056

वेस्ट बंगाल

5959

12528

683

19170

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

6832

   

6832

भारत में कुल मामले

226947

359860

17834

604641

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।